Saturday, October 31st, 2026

Netflix की तरफ से नया पासवर्ड शेयरिंग नियम


नई दिल्ली

क्या आप दोस्तों और रिश्तेदारों के Netflix अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं? अगर ऐसा है, तो आपके लिए बुरी खबर है! क्योंकि अब फ्री में दोस्तों के पासवर्ड का इस्तेमाल करके Netflix नहीं चलाया जा सकेगा। दरअसल नेटफ्लिक नया पासवर्ड शेयरिंग फीचर लेकर आ रहा है। जिसमें घर के बाहर के लोगों के नेटफ्लिक्स अकाउंट लॉगिन करने पर पाबंदी लग जाएगी। Netflix के नए नियमों के मुताबिक नेटफ्लिक्स यूजर्स अपने सब्सक्रिप्शन को अपने घरों के बाहर किसी के साथ साझा नहीं कर पाएंगे। Netflix का कहना है कि घर के बाहर किसी भी यूजर्स के Netflix चलाने पर उसे पेमेंट करना होगा।

​देने होंगे 250 रुपये
नेटफ्लिक्स कुछ लैटिन अमेरिकी देशों में नए पासवर्ड शेयरिंग फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसमें कोस्टा रिका, चिली, पेरू जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में दोस्तों और घर के बाहर के लोगों के Netflix अकाउंट चलाने पर 3 डॉलर करीब 250 रुपये मंथली चार्ज किया जाएगा। हालांकि भारत में दोस्तों के अकाउंट पर Netflix चलाने के लिए कितने रुपये देने होंगे? फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मौजदू है।

​कैसे होगी पहचान
लेकिन सवाल उठता है कि नेटफ्लिक्स कैसे पहचान करेगा कि आखिर कौन व्यक्ति घर के बाहर का है? इसके लिए नेटफ्लिक्स नए पासवर्ड शेयरिंग नियम को आईपी पते, डिवाइस आईडी और अकाउंट एक्टिविटी के जरिए से लागू करेगा। मतलब नेटफ्लिक्स चेक करेगा कि नेटफ्लिक्स को किस डिवाइस आईडी, इंटरनेट के आईपी एड्रेस और लोकेशन पर लॉगिन किया जा रहा है। इस तरह नेटफ्लिक्स प्लेटफ़ॉर्म ट्रैक करेगा कि आप किसी और के Netflix अकाउंट का उपयोग कर रहे हैं या नहीं?

​कंपनी को जबरस्त नुकसान
Netflix का कहना है कि साल 2022 में पिछले 10 सालों में पहली बार यूजर्स संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। जिसकी वजह से कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में Netflix की तरफ से पिछले साल ही Netflix पर विज्ञापन दिखाए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

​Netflix के मौजूदा सब्सक्रिप्शन प्लान
Netflix ने भारत में सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान 149 रुपये में शुरू किया है। मौजूदा वक्त में Netflix के चार प्लान मौजूद हैं। इसमें मोबाइल ओनली प्लान 149 रुपये में आता है, जबकि बेसिक प्लान 199 रुपये में आता है। वहीं स्टैंडर्ड प्लान 499 रुपये और प्रीमियम प्लान 649 रुपये है।

 

Source : Agency

पाठको की राय