Wednesday, October 21st, 2026

ऊर्जा मंत्री तोमर ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने आगामी रबी सीजन के दृष्टिगत विद्युत प्रदाय की व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिये।

तोमर ने एक किलोवॉट तक के संयोजित भार वाले उपभोक्ताओं के बकाया राशि को आस्थगित करने की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि कृषक मित्र योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होंने मेंटेनेंस की स्थिति एवं मुख्य सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा की। तोमर ने कहा कि किसी भी स्थिति में फेल वितरण ट्रांसफार्मर को समय-सीमा में बदलना सुनिश्चित करें। उन्होंने आरडीएसएस में फेज एक के कार्यों की स्थिति एवं स्मार्ट मीटर लगाने की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्य समय-सीमा में पूरा करें। बैठक में एम.डी पूर्व एवं पश्चिम क्षेत्र वितरण कम्पनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय