Wednesday, October 21st, 2026

LPG के नए रेट जारी, दिल्ली से पटना तक राहत या झटका, डिटेल चेक करें

नई दिल्ली

तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। इस बार भी घरेलू सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में एलपीजी 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है। वहीं, मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमत क्रमश: 1102.50 रुपये और 1118.50 रुपये पर बनी हुई है। कोलकाता की बात करें तो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1129 रुपये पर स्थिर है।

आपको बता दें कि मार्च 2023 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हुआ था। इसके पहले जुलाई 2022 में कीमतों में बदलाव देखा गया था। वहीं, इस अवधि में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में कई बार बदलाव हो चुके हैं। हालांकि, जुलाई में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम भी स्थिर हैं। बहरहाल, आइए कुछ प्रमुख शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट जान लेते हैं।

पटना से भोपाल तक का हाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घरेलू सिलेंडर के दाम 1108.50 रुपये पर स्थिर हैं। वहीं, जयपुर, बेंगलुरू और पटना में घरेलू एलपीजी की कीमत क्रमश: 1106.50, 1105.50 और 1201 रुपये है। रांची, देहरादून, चंडीगढ़ की बात करें तो एलपीजी के दाम क्रमश: 1160.50 रुपये, 1122 रुपये, 1112.50 है। यूपी की राजधानी लखनऊ में घरेलू एलपीजी 1140.5 रुपये पर बिक रहा है।

 

 

#LPG

Source : Agency

पाठको की राय