न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल : डायरेक्टर्स के खिलाफ FIR दर्ज, मैनेजर हिरासत में अन्य डॉक्टर फरार
जबलपुर
जबलपुर के दमोहनाका स्थित न्यू लाइफ मल्टी स्पेशयलिटी हॉस्पिटल में दर्दनाक अग्निकांड में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है। अस्पताल के डायरेक्टर्स और मैनेजर के खिलाफ गैरइरादतन हत्याश का केस दर्ज कर लिया गया है। जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया, डॉ. निशांत गुप्ता, डॉ. सुरेश पटेल, डॉ. संजय पटेल, डॉ. संतोष सोनी और मैनेजर राम सोनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास की एफआईआ की गई है। मैनेजर को हिरासत में लिया गया है।
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि परमिशन देने वाले सरकारी अफसरों की भूमिका की जांच की जा रही है। यदि उनकी भूमिका मिली तो उनके खिलाफ भी रिपेार्ट दर्ज की जाएगी। जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में डॉ. सुरेश पटेल और डॉ. निशांत गुप्ता डायरेक्टर हैं। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी अतुल जैन, आग में झुलसे देवलाल वरकड़े और हल्की बाई के बयानों के आधार पर विजय नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने अस्पताल को सील कर दिया।
पुलिस ने अस्पताल को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है। यहां किसी को भीतर आने जाने की इजाजत नहीं है। रात में भी यहां पुलिस का कड़ा पहरा रहा। फ ॉरेंसिक की टीम भी आग के कारणों की जांच कर रही है।
पोस्टमॉर्टम कर शव रवाना
एक साथ 8 मौतों के बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए रात में ही पोस्टमॉर्टम करने का निर्णय लिया गया। रात में ही पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव देकर रवाना कर दिया गया था। जबलपुर के तीनों शवों को मर्चुरी में रखा गया था।
#New Life Multi Specialty Hospital

पाठको की राय