Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई पहल: 30 अक्टूबर को फर्स्ट टाइम वोटर जागरूकता मैराथन

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के युवा मतदाताओं के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से मैराथन आयोजन करेगी। साल 2023 में होने वाले चुनाव में पहली बार वोट देने वाले लोगों की संख्या लगभग 18 लाख है। इन्हें प्रेरित करने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस पार्टी की ओर से वोटर जागरूकता मैराथन में 18 से 25 साल के युवा भाग ले सकेंगे। इसका आयोजन 30 अक्टूबर को किया जाएगा।

इस मैराथन में भाग लेने वाले युवा ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिंक और क्यूआर कोड के जरिए किया जा सकता है। ऑफलाइन माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। मैराथन रायपुर स्थित तेलीबांधा तालाब से सुबह 7 बजे चालू होगा और घड़ी चौक होते हुए गांधी मैदान तक जाएगी। इस मैराथन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कन्हैया कुमार और छत्तीसगढ़ के स्पोर्ट्स इंफ्लूएंसर शामिल होंगे। मैराथन में प्रथम 100 विजेताओं से सीएम भूपेश बघेल जी विशेष मुलाकात करेंगे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि राजीव युवा मितान के तहत 13 हजार 242 क्लब गठित और 132 करोड़ की राशि दी गई।

 

#18 to 25 year old

Source : Agency

पाठको की राय