Wednesday, October 21st, 2026

नए आईजी अजय यादव ने कामकाज संभाला

रायपुर

मंगलवार को रायपुर के नए आईजी अजय यादव ने कामकाज संभाल लिया है। उन्हें इंटेलिजेंस का भी आईजी बनाया गया है। रायपुर में रायपुर जिला भी इन्हीं के कार्यक्षेत्र में होगा। सिविल लाइंस पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचते ही उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। अजय कुमार यादव साल 2004 के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वो रायपुर के एसएसपी रह चुके हैं। मंगलवार को उनका स्वागत मौजूदा एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने किया।

आईजी अजय यादव ने इस दौरान मीडिया से कहा- छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग अन्य राज्यों की पुलिसिंग से बेहतर है। उन्होंने ने कहा कि रायपुर आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रायपुर की टीम के साथ समन्वय बनाकर बेहतर काम करने का प्रयास रहेगा। रायपुर पुलिस का इतिहास अच्छा रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय