Tuesday, October 27th, 2026

नई शिक्षा नीति: एकेटीयू में एनईपी पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए कमेटी गठित

लखनऊ
एकेटीयू के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी) को विश्वविद्यालय में जल्द से जल्द लागू करने के लिए गंभीर हैं। इस क्रम में उन्होंने एनईपी 2020 पर आधारित शैक्षणिक पाठ्यक्रम को विश्वविद्यालय में लागू करने के प्रस्ताव को तैयार करने के लिए समिति का गठन किया है। समिति का अध्यक्ष प्रति कुलपति प्रो. मनीष गौड़ को बनाया है।

उन्होंने समिति से पाठ्यक्रमों को चिन्हित कर सत्र 2022-23 से लागू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर एक महीने में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। पाठ्यक्रमों तैयार करने के लिए बनायी गई समिति में प्रति कुलपति प्रो. मनीष गौड़ के साथ डीन एकेडमिक और समन्वयक प्रो. नीतेश पुरोहित, डॉ. आरके अग्रवाल, डॉ. सारिका श्रीवास्तव, डॉ. प्रभाकर गुप्ता भी शामिल हैं। प्रो. मनीष गौड़ ने बताया कि जो पाठ्यक्रम उचित होंगे उनको चिन्हित किया जाएगा।

रिसर्च वर्क के लिए संस्थान देगा अवार्ड
एकेटीयू अब अपने सम्बद्ध संस्थानों में रिसर्च और डेवलपमेंट कार्यक्रम को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए अवार्ड देगा। कुलपति प्रो प्रदीप कुमार मिश्र ने निर्णय लिया है कि संस्थानों के शिक्षकों और विभाग के उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें अवार्ड दिया जाएगा। इसके लिए एक समिति बना दी गई है। वहीं विवि में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2021-22 के फेज 2 पीएचडी एडमिशन के लिए अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया।

 

 

#नई शिक्षा नीति

Source : Agency

पाठको की राय