Thursday, October 22nd, 2026

लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध 176 कॉलेजों में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, 11 को स्थायी मान्यता

लखनऊ  
लखनऊ विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कार्य परिषद ने 17 कॉलेजों में इतने ही नए पाठ्यक्रम संचालित करने पर सहमति जताई। इनमें 14 नए कॉलेज भी शामिल हैं। साथ ही 11 महाविद्यालयों को स्थायी मान्यता दी गई। लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर और लखीमपुर में 14 नए महाविद्यालयों को संबद्धता दिए जाने पर विश्वविद्यालय में करीब 1500 सीटें बढ़ जाएंगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में हुई कार्यपरिषद की बैठक में मुख्य रूप से कॉलेजों को सम्बद्धता, पाठ्यक्रमों को स्थायी और अस्थायी सम्बद्धता पर अनुमोदान के साथ ही विश्वविद्यालय में नवीन रैकिंग सेल गठन, बोर्ड ऑफ स्टडीज का पुर्नगठन, इन्क्यूबेशन सेल के नीतिगत ढांचे को मंजूरी दी गई। कार्यपरिषद में जिन 11 नये महाविद्यालय के पाठ्यक्रमों को स्थाई सहयुक्तता पर संस्तुति दी गई है, उनमें लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, हरदोई के कॉलेज शामिल हैं।  इन 11 नये महाविद्यालय में लखीमपुर-खीरी से कोई भी कॉलेज शामिल नहीं है। इसके साथ ही 147 पूर्व से संचालित महाविद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों का अस्थाई सहयुक्तता पर अनुमोदन हुआ। 

 

#लखनऊ विश्वविद्यालय

Source : Agency

पाठको की राय