Tuesday, October 20th, 2026

150 कॉलेजों में खोले जाएंगे नए-नए कोर्स

भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश की शैक्षणिक संस्थानों में जहां स्नातक स्तर में सिंगल या डबल फैकल्टी संचालित है। ऐसे सरकारी कॉलेजों में ज्यादा फैकल्टी संस्थान के रूप में उन्नयन करने की अनुमति प्रदान की गई है। इस संबंध में आयुक्त दीपक सिंह ने आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश में कुल135 सिंगल फैकल्टी तथा 114 डबल फैकल्टी संचालित सरकारी कालेज हैं।

राज्य शासन द्वारा प्रथम चरण में 50 कालेजों को कई फैकल्टी संस्थान के रूप में उन्नयन करने के लिए डीपीआर तैयार कर वित्त विभाग को प्रेषित किया गया है। कॉलेज जन-भागीदारी समिति द्वारा स्व-वित्तीय योजना के तहत निर्धारित शर्तों की पूर्ति कर शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक स्तर पर नवीन फैकल्टी  प्रारंभ करने की अनुमति प्राप्त की जा सकती है।

 

Source : Agency

पाठको की राय