Saturday, October 24th, 2026

48 हजार हेक्टेयर नवीन क्षेत्र में होगा नई समितियों का गठन

भोपाल
नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के बाद प्रदेश में जल उपभोक्ता समितियों के चुनाव भी कराए जा सकते है। प्रदेश में तीन लाख हेक्टेयर क्षेत्र में नवीन संस्थाओं का गठन भी होना है और समितियों के नये चुनाव भी कराए जाएंगे। जलसंसाधन विभाग ने सभी कछारों और नहर परियोजनाओं के मुख्य अभियंताओं को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश सिचाई प्रबंधन में कृषकों की भागीदारी अधिनियम के तहत नवीन सिचाई परियोजाओं के कमांड क्षेत्र में जल उपभोक्ता संस्थाओं के गठन के प्रस्ताव मांगे है।

बहाव पद्धति की नवीन परियोजनाओं अथवा निर्माणाधीन परियोजनाओं में विकसित सिचाई क्षेत्र में नवीन जल उपभोक्ता समितियों के गठन हेतु 48 हजार हेक्टेयर क्षेत्र के नवीन संस्था गठन प्रस्ताव मिले है। इसी तरह वर्ष 20-21 में रबी सीजन में लगभग 27 लाख 35 हजार लाख हेक्टेयर सिचाई बांधों व नहरों में बहाव पद्धकत के माध्यम से हुई है। मार्च 2020में विद्यटन के समय विभाग में 24 लाख 73 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में 2064 जल उपभौक्ता संस्थाए मौजूद थी।  अब बहाव पद्धति की सिचाई परियोजनाओं के अंतर्गत ढाई से तीन लाख हेक्टेयर क्षेत्र में नवीन जल उपभोक्ता संस्थाओं के गठन के प्रस्ताव आने की संभावना है।  निकाय और पंचायत चुनावों के बाद सभी जलउपभौक्ता समितियों के चुनाव कराए जाने है। सभी से इसके लिए पर्याप्त तैयारियां करने के लिए कहा गया है।

 

#New committees

Source : Agency

पाठको की राय