Tuesday, October 20th, 2026

नवागत कलेक्टर ने पदभार संभाला

अनूपपुर
अनूपपुर जिले के नवागत कलेक्टर श्री आषीष वषिष्ठ ने सोमवार को जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

वर्ष 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री आशीष वशिष्‍ठ इसके पूर्व नगरपालिक निगम जबलपुर के आयुक्त रहे हैं। उन्होंने शहडोल संभाग अंतर्गत उमरिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद के दायित्व का भी निर्वहन किया है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय