Sunday, October 25th, 2026

नये कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने ग्रहण किया पदभार

रायपुर
जिले के नवनियुक्त कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज पदभार ग्रहण किया। डा. भुरे इससे पूर्व दुर्ग जिले में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डा. भुरे वर्ष 2011 बैच के अधिकारी हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश के अनुसार डॉक्टर भुरे रायपुर जिÞले के 54वें कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुए है जबकि छतीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद वे राजधानी के 20 वें कलेक्टर है।डा. भुरे मूल रूप से महाराष्ट्र से संबंधित हैं। उन्होंने अपनी एमबीबीएस की डिग्री महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंस नासिक से ली है। डा. भुरे मुंगेली, कवर्धा, बिलासपुर और बस्तर और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस अवसर पर जिÞला पंचायत के सीईओ रवि मित्तल, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुवेर्दी, अपर कलेक्टर विरेंद्र बहादुर पंचभाई, एन आर साहू, बी सी साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय