Thursday, October 22nd, 2026

महिला वर्ल्ड कप में वायरल हुआ नया बेबी सेलिब्रेशन, एफी फ्लेचर ने किया कुछ ऐसा

नई दिल्ली
वेस्टइंडीज की एफी फ्लेचर ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान एक नए तरीके का बेबी सेलिब्रेशन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस महिला वर्ल्ड कप में अलग-अलग देशों की ऐसी खिलाड़ी भी हिस्सा ले रही हैं, जो हाल में ही मां बनी हैं। पाकिस्तान की कप्तान बिसमाह महरूफ ने हाल में एक मैच के दौरान क्रिस गेल और विराट कोहली की तरह शानदार पारी खेलने के बाद बेबी सेलिब्रेशन किया था, लेकिन वेस्टइंडीज की फ्लेचर ने एकदम अलग तरीके से बेबी सेलिब्रेशन किया, जो खूब वायरल भी हो रहा है।

फ्लेचर का सात महीने का बेटा है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 10 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जिसमें लगातार दो गेंद पर दो विकेट भी शामिल थे। फ्लेचर ने फरगना हक,रुमाना अहमद और रितु मोनी को आउट किया।  विकेट लेते ही उन्होंने हाथ से इशारे में फोन मिलाया और वीडियो कॉल की तरह हाथ को देखकर Hi Baby! कहा। यह सेलिब्रेशन फैन्स को तो पसंद आया ही, कमेंटेटर्स भी इसको देखकर खुश हो गईं। बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ चार रनों से हार का सामना करना पड़ा।

 

#New baby celebration

Source : Agency

पाठको की राय