Tuesday, October 20th, 2026

नेत्रा कुमानन महिला डिंगी रेस 1 में छठे स्थान पर, विष्णु दो रेस के बाद 25वें स्थान पर

मार्सेली (फ्रांस)
भारतीय नौकाचालक नेत्रा कुमानन और विष्णु सरवनन बृहस्पतिवार को यहां पेरिस ओलंपिक की नौकायन प्रतियोगिता के पहले दिन महिला और पुरुष डिंगी स्पर्धाओं में क्रमशः छठे और 25वें स्थान पर रहे।

विष्णु (25 वर्ष) ने रेस 1 में अच्छा प्रदर्शन किया और 10वें स्थान पर रहे। लेकिन पुरुष स्पर्धा की रेस 2 में 34वें स्थान पर रहने के बाद वह ओवरऑल 25वें स्थान पर खिसक गए। तीन साल पहले तोक्यो ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली महिला भारतीय नौकाचालक नेत्रा ने अपनी शुरुआती रेस छठे स्थान पर समाप्त की। मार्सेली मरीना में हवा की कमी के कारण महिलाओं की डिंगी स्पर्धा की रेस 2 स्थगित कर दी गई।

नेत्रा की कोशिश शीर्ष 10 में जगह बनाने की है। उन्होंने यूरोपा कप और हेम्पेल विश्व कप सीरीज में कांस्य पदक जीते हैं। ओपनिंग सीरीज में पहले से 10वें स्थान पर रहने वाली नाव पदक दौड़ में आगे बढ़ती हैं।

 

 

#Nethra Kumanan finishes sixth

Source : Agency

पाठको की राय