Sunday, October 25th, 2026

नेपाल की टीम आज पहली बार खेलेगी ऑफिशियल ODI मैच, ये देश होगा सामने

नई दिल्ली

नेपाल की टीम के लिए 2023 अच्छा गुजरा है। टीम ने एशिया कप 2023 के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है, जहां उसके सामने पाकिस्तान और भारत की टीम होगी। इससे पहले नेपाल की टीम के नाम आज यानी 18 जून को एक और उपलब्धि दर्ज होने जा रही है। नेपाल की टीम पहली बार किसी आधिकारिक वनडे इंटरनेशनल मैच में आईसीसी के किसी फुल मेंबर नेशन के सामने होगी।

नेपाल की टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के क्वॉलिफायर्स खेलने के लिए जिम्बाब्वे गई है, जहां 10 टीमें दो पायदानों के लिए लड़ाई लड़ेंगी। इसकी शुरुआत आज से हो रही है। नेपाल की टीम ग्रुप ए में है, जिसमें जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, यूएसए और नीदरलैंड की टीम है। आज नेपाल की टीम का सामना जिम्बाब्वे से होने वाला है, जो कि आईसीसी की फुल मेंबर टीम है।

नेपाल की टीम ने अभी तक एक भी इंटरनेशनल वनडे मैच उस टीम के खिलाफ नहीं खेला था, जिसे फुल मेंबर नेशन का दर्जा प्राप्त हो, लेकिन अब नेपाल की टीम ऐसा करने जा रही है। नेपाल की टीम के हौसले बुलंद होंगे, क्योंकि उन्होंने इससे पहले एशिया कप 2023 क्वॉलिफायर्स जीता था। अब टीम चाहेगी कि भारत में खेले जाने वाले मेगा इवेंट में दमदार प्रदर्शन करें।

 

 

#ऑफिशियल ODI

Source : Agency

पाठको की राय