Friday, October 23rd, 2026

नेपाल और नीदरलैंड टी20 विश्व कप में कर सकते हैं उलटफेर: गिलक्रिस्ट

बारबडोस
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि नेपाल और नीदरलैंड टी20 विश्व कप में बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी टीमों के खिलाफ चौंकाने वाले परिणाम दे सकते हैं।

नेपाल और नीदरलैंड को बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। गिलक्रिस्ट का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के कारण नेपाल की टीम काफी मजबूत हो गई है।

गिलक्रिस्ट ने शनिवार को एसईएन रेडियो से कहा,‘‘मेरा मानना है कि नेपाल एक ऐसी टीम है जो अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। उसके पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिछले कुछ वर्षों से लगातार बड़ी लीग में खेल रहे हैं।’’

नेपाल को हालांकि विश्व कप से पहले बड़ा झटका लगा है क्योंकि उसके लेग स्पिनर संदीप लामिछाने अमेरिका का वीजा नहीं मिलने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। नीदरलैंड की टीम ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर उलटफेर किया था और गिलक्रिस्ट का मानना है कि इस टीम को हराना आसान नहीं होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘नीदरलैंड की टीम हमेशा चुनौती पेश करती है तथा वह फिर से उसी ग्रुप में है जिसमें दक्षिण अफ्रीका है। पिछले विश्व कप में एडिलेड में खेले गए मैच में उसने दक्षिण अफ्रीका को हराया था और इस बार भी वह उलटफेर कर सकती है।’’

 

 

#Gilchrist

Source : Agency

पाठको की राय