Friday, October 23rd, 2026

न मैं ज्योतिरादित्य न अमरिंदर..मैं टी एस सिंहदेव

रायपुर
 रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह के उस बयान पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नाराजगी जताई है। जिसमें उन्होने कहा था कि भाजपा के लोग सिंहदेव को गुमराह कर रहे हैं। बृहस्पत सिंह के बयान को सिंहदेव ने बचकाना व अपरिपक्व बताया है। सिंहदेव ने कहा है कि  न मैं ज्योतिरादित्य न अमरिंदर..मैं टी एस सिंहदेव हूं। मैं अवसरवादी नेता नहीं हूं। उन्हे जिन परम्पराओं ने आगे बढ़ाया  और सीख दी है अपनी सोच के साथ रहो। सिंहदेव ने कहा कि मै सौ जन्मों तक भाजपा में नहीं जाऊंगा। विधायकों के दिल्ली जाने पर कहा कि दिल्ली आना जाना लगा रहता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय