Sunday, October 25th, 2026

पूर्णिया में जमीन के विवाद में पड़ोसी की गोली मारकर हत्या, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

पूर्णिया.

बिहार के पूर्णिया जिले के भावानीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार देर शाम भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर में घटी।

जहां पड़ोसी से जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान दुर्गापुर निवासी गणेशी मुखिया के बेटे अरुण मुखिया (42) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि अरुण मुखिया का अपने ही कुछ पड़ोसियों के साथ लगभग दो वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी और आखिर में अब उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार जनता दरबार में मामले की सुनवाई भी हुई, मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकला। उसके बाद कई बार जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत भवानीपुर थाना में दी, जिसको लेकर कई बार आरोपियों को पुलिस द्वारा डांट-फटकार भी लगाई गई। लेकिन शनिवार देर शाम पड़ोसी अनिल मंडल और उसके बेटे अजय मंडल, सन्नी मंडल अपने अन्य साहियोगियों के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे।

 

#neighbor shot#Purnia

Source : Agency

पाठको की राय