Wednesday, October 21st, 2026

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में नेहरू युवा केंद्र

अमरपाटन
सतना कि जिला युवा अधिकारी वीरदीप कौर व लेखापाल महेश द्विवेदी के निर्देशन में अमरपाटन ब्लाॅक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रोहित शर्मा द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से परिचित कराया गया। एवं चौरसिया फिजिकल अकादमी अमरपाटन के कोच रजनीश चौरसिया के सहयोग से रैली व स्वच्छता शपथ का कार्यक्रम करवाया गया।

इस कार्यक्रम के तहत 1 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक सभी लोगों को अपने घरों में भारत सरकार द्वारा चलाए गए। अभियान हर घर तिरंगा अभियान में भूमिका निभाने सभी को अपने घरों में तिरंगे को कैसे फहराना है, कैसे लगाना है, तिरंगे के क्या नियम हैं सभी के बारे में जानकारी दी गई। तथा लोगों को ज्यादा से ज्यादा जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें राहुल पटेल, सौरव शर्मा, जितेंद्र पटेल, सचिन यादव, सागर, संदेश मालवीय, आदित्य चौरसिया, प्रहलाद सिंह बघेल, दीपक रावत, सत्यम पटेल उपस्थित रहे।

 

#Nehru Yuva Kendra

Source : Agency

पाठको की राय