छत्तीसगढ़ सिख फोरम महिला विंग की नीता बनी अध्यक्ष
रायपुर
छत्तीसगढ़ सिख फोरम महिला विंग की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें 2021-22 के लिए अध्यक्ष की जिम्मेदारी नीता छाबड़ा को दी गई है। वहीं उपाध्यक्ष हरमीत होरा, सचिव कंवलजीत सलूजा, उपसचिव स्वीटी होरा, मनमीत भाटिया, कोषाध्यक्ष पूजा अरोड़ा, नीतू होरा होंगी।
नीता इस दौरान कहा कि महिला विंग की सदस्य आगे भी सिख समाज के बेहतरी के लिए कार्य करते रहेगी। इससे पहले गिद्दे की थाप और मनोरंजक हाउजी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ सिख फोरम महिला विंग की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
Source : Agency

पाठको की राय