NEET की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी
नई दिल्ली
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, NEET 2022 के एडमिट कार्ड अब जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. ग्रेजुएट मेडिकल और डेंटिस्ट कोर्सेज़ के लिए परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. इसके अलावा, NEET 2022 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद है.
इस बीच NEET 2022 परीक्षा स्थगित करने की बढ़ती मांग को लेकर शिक्षामंत्री ने कहा है कि परीक्षा स्थगित नहीं की जाएगी. परीक्षा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी. NTA उसी एकेडमिक कैलेंडर को बहाल करना चाहता है जो कोरोना महामारी के कारण बाधित हो गया था. पिछले दो वर्षों में, विस्तारित लॉकडाउन और स्कूल बंद होने के कारण शैक्षणिक कैलेंडर को नुकसान हुआ है. प्रवेश परीक्षाओं में और देरी से एकेडमिक ईयर में और देरी होगी जिससे पढ़ाई पर असर पड़ सकता है.
NEET 2022 शेड्यूल के अनुसार, अब यह उम्मीद की जा रही है कि एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी. हालांकि, अभी एडमिट कार्ड की डेट के विषय में कोई घोषणा नहीं की गई है. संभव है कि एडमिट कार्ड 10 जुलाई तक जारी किए जा सकते हैं. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्लाई किया है वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

पाठको की राय