Sunday, October 25th, 2026

बस्तर जिले में पहली बार होगी नीट की परीक्षा 17 को


जगदलपुर

बस्तर जिला मुख्यालय के चार केंद्रों में पहली बार नीट की परीक्षा संपन्न होगी, पहले नीट की परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राओं को अन्य शहरों में जाना पड़ता था। अब एनटीए दिल्ली के द्वारा बस्तर संभाग के जगदलपुर शहर में नीट की प्रवेश परीक्षा करवाई जायेगी। एनटीए को अर्डिनेटर एवं डीपीएस स्कूल की प्राचार्या मनीषा सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को जगदलपुर में चार केंद्र डीपीएस स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल एवं बस्तर हाईस्कूल में यह परीक्षा आयोजित की जायेगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय