Monday, October 19th, 2026

Neeraj Chopra की मां बोलीं, मेडल तो मेडल है गोल्ड हो या सिल्वर; इस खास डिश से होगा गोल्डन ब्वॉय का स्वागत

नई दिल्ली
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप ने उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। नीरज ने अमेरिका के यूजीन में हुई चैंपियनशिप के फाइनल में 88.13 मीटर दूर भाला फेंकते हुए रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाले वह पहले भारतीय हैं। इसके अलावा इस प्रतियोगिता में कोई भी पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हैं। वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 साल बाद भारत ने मेडल जीता है। नीरज चोपड़ा से पहले साल 2003 में अंजु बेबी जॉर्ज ने लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीता था। नीरज की इस जीत के बाद पानीपत में उनके घर पर जश्न का माहौल है।

 
महिलाएं जश्न में डूबी हुई हैं और खुशी से डांस कर रही हैं। नीरज चोपड़ा की मां भी इस जश्न में शामिल हैं। वहीं उनके घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा भी लगा हुआ है। मीडिया से बातचीत में नीरज की मां ने कहा कि, मैच के दौरान काफी घबराहट हो रही थी, लेकिन अब बहुत खुशी हो रही है। गोल्ड हो या सिल्वर मेडल तो मेडल ही है। नीरज जब लौटकर आएगा तो उसके लिए चूरमा बनाऊंगी। कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए लिए भी नीरज पूरी मेहनत कर रह है, प्रैक्टिस अच्छी चल रही है। मेडल कोई सा भी लाए पर वह मेडल लेकर जरूर आएगा। सिर्फ हमे या हमारे परिवार को ही नहीं सारे देश को बेटे की जीत की खुशी है।

 

#Neeraj Chopra

Source : Agency

पाठको की राय