Tuesday, October 20th, 2026

नीरज चोपड़ा ने बनाई फाइनल में के लिए क्वाल‍िफाई किया, 89.34 मीटर का थ्रो कर किया कमाल

नई दिल्ली  
भारत के स्टार जेवल‍िन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंप‍िक शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल के लिए क्वाल‍िफाई कर ल‍िया है. उन्होंने पहला ही थ्रो 89.34 मीटर की दूरी पर फेंका और इस सीजन का अपना बेस्ट थ्रो का रिकॉर्ड बनाया. अब नीरज ने फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली है. भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपनी जगह पक्की कर ली है. मुकाबले में उन्होंने पहले प्रयास में 89.34 का थ्रो फेंका. इसके साथ ही उन्होंने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. नीरज का यह इस सीजन का बेस्ट थ्रो है. नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में थ्रो 87.58 दूरी पर फेंका था. आपकी जानकारी के लिए बता दें, नीरज के बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी फाइनल में जगह पक्की कर ली है. उन्होंने अपने पहले प्रयास में 86.59 थ्रो किया है.  

जैसा की हम सभी जानते हैं कि टोक्यो ओलंपिक 2020 की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में जिस वक्त नीरज चोपड़ा ने अपना आखिरी थ्रो फेंका, ठीक उसी पल से उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपनी कामयाबी को दर्ज कराने के लिए एक और जगह पक्की कर ली. 87.58 मीटर के अपने दूसरे थ्रो के साथ उन्होंने टोक्यो ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीता और इसी के साथ नीरज चोपड़ा ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बन गए. टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक ने भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक नए युग की शुरुआत की है. बीजिंग 2008 में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की 10 मीटर एयर राइफल जीत के बाद यह ओलंपिक में भारत का दूसरा ओलंपिक स्वर्ण पदक था.

ये है नीरज का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रयास
नीरज चोपड़ा का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 30 जून, 2022 को स्वीडन में स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 में आया, जहां उन्होंने अपने सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को स्थापित करने के साथ ही एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया.

डायमंड लीग चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय हैं नीरज चोपड़ा
साल 2022 के सितंबर महीने में खेले गए ज्यूरिख डायमंड लीग के फाइनल मुकाबले में नीरज ने शदनार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. इस जीत के साथ नीरज ने इतिहास रच दिया. नीरज ने मुकाबले में टोक्यो 2020 के रजत पदक विजेता और 2016 के चैंपियन जैकब वाडलेच को हराकर 88.44 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो रिकॉर्ड किया. मौजूदा यूरोपीय चैंपियन जर्मनी के जूलियन वेबर 83.73 मीटर थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

 

#Neeraj Chopra qualified

Source : Agency

पाठको की राय