Saturday, October 24th, 2026

जरूरतमंद छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिये मिलेगी स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2024

भोपाल

शिक्षा की गुणवत्ता और समानता को बढ़ावा देने के लिये अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा स्कॉलरशिप की घोषणा की गई है। यह स्कॉलरशिप जरूरतमंद छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिये आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2024 निर्धारित है।

स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्राओं को स्नातक डिग्री/डिप्लोमा प्रोग्राम की पूरी अवधि (दो, तीन, चार या पाँच वर्ष) के लिये प्रति वर्ष 30 हजार रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी, जिससे शिक्षण शुल्क और अन्य खर्च को कवर किया जा सकेगा।

आवेदन करने की शर्ते

आवेदन करने वाली छात्रा किसी भी स्थानीय शासकीय स्कूल से कक्षा 10वीं नियमित माध्यम से उत्तीर्ण हो अथवा 12वीं शासकीय स्कूल (नियमित एवं ओपन) से उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। आवेदन के समय किसी शासकीय संस्थान अथवा मान्यता प्राप्त निजी अथवा डिप्लोमा प्रोग्राम के पहले वर्ष में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश प्राप्त किया हो।

शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिये छात्राओं के स्कॉलरशिप आवेदन प्रारंभ हो गए है। विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/ पर उपलब्ध है।

 

 

#scholarship

Source : Agency

पाठको की राय