आजादी का अमृत महोत्सव
भोपाल
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को वन मण्डल भोपाल के वन परिक्षेत्र समर्धा के लहारपुर फेस-1 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षण एवं वन बल प्रमुख आर.के. गुप्ता सहित वन विभाग के अन्य अधिकारियों ने विभिन्न प्रजाति के 100 पौधे रोपित किए। इनमें प्रमुख रूप से रूद्राक्ष, सप्तपर्णी, काला शीशम, सीताफल, आँवला, नीम, बहेड़ा, पीपल, बीजा और कुसुम के पौधे शामिल हैं।
Source : Agency

पाठको की राय