Thursday, October 22nd, 2026

एनडीआरएफ की टीम झुमका बोट क्लब में आज करेगी मॉक एक्सरसाइज

कोरिया
22 अक्टूबर को झुमका बोट क्लब में एनडीआरएफ की टीम द्वारा मॉक ड्रिल का संयुक्त अभ्यास किया जाएगा जिसमें बाढ़ आपदा से निपटने के लिए बचावकर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध के कार्ययोजना पर चर्चा व टेबल टॉप एक्सरसाइज के लिए जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज बैठक का आयोजन किया गया। जहां भिलाई से आई हुई 03 बटालियन की एनडीआरएफ टीम द्वारा आपदा प्रबंधन व जिले में उपलब्ध संसाधनों का आपदा प्रबंधन के समय प्रयोग व जिले में कार्यरत समस्त एजेंसियों के बीच तालमेल व सामंजस्य स्थापित किए जाने पर विस्तापूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर एएस पैंकरा ने अध्यक्षता की और एसडीएम बैकुंठपुर ज्ञानेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, ईई पीडब्ल्यूडी मेश्राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी एम.के.खलखो, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट फायर शेखर बोर्नवरकर, एनडीआरएफ इंस्पेक्टर एस.के. त्रिपाठी, उप निरीक्षक अभिषेक शर्मा, सुरक्षा अधिकारी एसईसीएल सिंह व एनडीआरएफ टीम के जवान बैठक में उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय