ND vs NZ T20: रोहित शर्मा ने कप्तान बनते ही विराट कोहली का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सीरीज में दूसरा अर्धशतक
नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता में टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. अपने नए जोड़ीदार ईशान किशन के साथ रोहित ने मैच के पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ लगातार दो चौके जड़कर अपने इरादे जता दिए थे. इसके बाद तो उन्होंने बाउंड्री की बरसात कर दी.
रोहित शर्मा ने भारतीय पारी के 11वें ओवर में चौके से अपना अर्धशतक पूरा किया. इस फिफ्टी के साथ ही रोहित ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में विराट कोहलीके सबसे अधिक 50 प्लस के स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. विराट ने टी20 में 29 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं. जबकि रोहित ने कोलकाता में 30वीं बार ऐसा किया. इस लिस्ट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने टी20 में 25 बार 50 प्लस स्कोर किया है. इसके बाद डेविड वॉर्नर (22) और मार्टिन गप्टिल (21) का नंबर आता है.
रोहित के कोलकाता टी20 में अंतरराष्ट्रीय़ टी20 में 150 छक्के भी पूरे हो गए. उन्हें इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 3 सिक्स की दरकार थी. उन्होंने तीसरे टी20 में 31 गेंद में 56 रन की पारी में 3 छक्के और 5 चौके जड़े. यानी बाउंड्री से रोहित ने 38 रन हासिल किए.
अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) के नाम है. उन्होंने अब तक 161 सिक्स लगाए हैं. इसके बाद क्रिस गेल (124 छक्के), ऑयन मॉर्गन (119 छक्के) और एरॉन फिंच (113 छक्के) आते हैं.
टी20 टीम के कप्तान बनने के बाद से ही रोहित का बल्ला जमकर रन उगल रहा है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ जयपुर में हुए पहले टी20 में 48 रन बनाए थे. इसके बाद रांची टी20में भारतीय कप्तान ने सिर्फ 36 गेंद में ताबड़तोड़ 55 रन ठोके थे. इस पारी में रोहित ने 5 छक्के और 1 चौका जड़ा था.

पाठको की राय