Tuesday, October 20th, 2026

एनसीएल, झिंगुरदा क्षेत्र ने लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ किया एमओयू, स्थानीय महिलाओं को दिया जाएगा रोज़गारपरक प्रशिक्षण

सिंगरौली
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के झिंगुरदा क्षेत्र ने लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के साथ 10 लाख का अनुबंध किया है। इसके तहत लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम की मदद से आस पास की महिलाओं को रोज़गारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा। दिनांक 13 जनवरी, 2023 को महाप्रबंधक, झिंगुरदा श्री वी. के. सिंह और समाज कार्य विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. डी. के. सिंह ने इस अनुबंध (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये।
 
इसी टीम की मदद से झिंगुरदा में जूट द्वारा निर्मित व्यावसाइक वस्तुओं के उत्पादन केंद्र की स्थापना की जाएगी और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं का कौशल विकास भी किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र ही प्रारम्भ हो जाएगा।
 
इस अवसर पर झिंगुरदा के स्टाफ अधिकारी कार्मिक श्री गौरव बाजपई , प्रोजेक्ट को कॉर्डिनेटर प्रोफेसर रजनीश यादव एवम नोडल अधिकारी(CSR) श्रीमती पारुल यादव उपस्थित रहीं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन एनसीएल द्वारा 'निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.)' के तहत किया जाएगा।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय