Sunday, October 25th, 2026

एनसीईआरटी ने क्लास तीन और छह के सिलेबस में किया बदलाव

नई दिल्ली
एनसीईआरटी ने क्लास तीन और छह के सिलेबस में बदलाव किया है। सिलेबस में बदलाव को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्रालय के सचिव, शिक्षा संस्थानों से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। इस समीक्षा बैठक में एनसीईआरटी के निदेशक और अध्यक्ष भी मौजूद थे। बता दें कि क्साल 6 की नई किताबों को अप्रैल से पढ़ाया जाना था, लेकिन अब तक नई सिलेबस की किताबें बाजार में उपलब्ध नहीं है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने पहले घोषणा की थी कि क्लास 3 और 6 के लिए नई किताबें 2024-25 शैक्षणिक सत्र से पेश की जाएंगी।

जल्द बाजार में उपलब्ध होंगे आठ नई किताबें
शिक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि किताबों में बदलाव का कार्य अंतिम फेज में है। क्लास 3 और 6 के लिए नौ किताबें पहले से ही बाजार में उपलब्ध हैं। बाकी आठ किताबें जल्द ही बाजार में मिलने लगेंगे। बता दें कि इस सप्ताह ही एनसीईआरटी ने शैक्षणिक सत्र के बीच में कक्षा 6 के लिए नई अंग्रेजी और हिंदी किताबें जारी कीं। सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और गणित जैसे शेष विषयों की किताबें अभी तैयार नहीं है।

सीबीएसई ने स्कूलों को दी ये सलाह
सीबीएसई ने स्कूलों को एनसीएफ सिफारिशों का पालन करने और जहां भी संभव हो बहुभाषावाद, कला-एकीकृत शिक्षा, प्रयोगात्मक शिक्षा और शैक्षणिक योजनाओं जैसी पद्धतियों को शामिल करने की सलाह दी है। 

 

#NCERT changed the syllabus for class 3 and 6

Source : Agency

पाठको की राय