Sunday, October 25th, 2026

NCC कैडेट ने किराया मांगने पर बस कंडक्टर को पीटा

भोपाल
भोपाल में किराया मांगने पर NCC कैडेट ने सिटी बस कंडक्टर की बुरी तरह पिटाई कर दी। पूरी घटना बस में लगे CCTV में कैद हो गई। कंडक्टर को काफी चोट आई है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जिसका VIDEO बुधवार को सामने आया। इस घटना को लेकर नगर निगम के अफसरों ने भी कड़ा रुख दिखाया, वे पीड़ित कंडक्टर प्रदीप मालवीय के साथ शिकायत करने जहांगीराबाद थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया।

पीड़ित बोला- उतरते समय अचानक हमला किया
कंडक्टर प्रदीप मालवीय ने बताया, मेरी बस अवधपुरी से चिरायु हॉस्पिटल के बीच चलती है। NCC कैडेट बोर्ड ऑफिस चौराहे से सवार हुआ और कंट्रोल रूम जा रहा था। मैंने उससे किराया मांगा तो वो आनाकानी करने लगा। पहले आगे बैठा था, किराया मांगने पर पीछे जाकर बैठ गया। जेल रोड से गुजरते समय फिर किराया मांगा तो उसने 10 रुपए दिए, जबकि किराया 15 रुपए है। बाकी के 5 रुपए मांगे तो कुछ नहीं बोला, बाद में 5 रुपए भी दे दिए। जब बस कंट्रोल रूम के पास पहुंची तो उसने अचानक हमला कर दिया। उसने मुझे लात-घूंसों से मारा, जिससे मेरे हाथ और सिर में चोट आई है। घटना के बाद जहांगीराबाद थाने में केस दर्ज करवाया है।

 

#बस कंडक्टर को पीटा

Source : Agency

पाठको की राय