Friday, October 23rd, 2026

एनसीसी C सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न, भोपाल ग्रुप के 2200 कैडेट्स हुए परीक्षा में शामिल

भोपाल
एनसीसी कैडेट्स के पाठ्यक्रम में अंतिम और अहम पड़ाव के रूप में "सी" सर्टिफिकेट परीक्षा समाप्त हुई। परीक्षा में भोपाल ग्रुप के एनसीसी के तीनों अंगों के लगभग  2200 कैडेट्स ने भाग लिया। इस तरह लिखित परीक्षा के साथ कैडेट्स की 3 साल की यात्रा अपने लक्ष्य को प्राप्त हो गई।

भोपाल मे 2 केंद्रों बीएसएस और मैनिट सहित होशंगाबाद तथा  विदिशा में परीक्षा हुई। इसके पूर्व 26 मार्च 2022 को प्रेक्टिकल परीक्षा में कैडेट्स की मेप रीडिंग, परेड और बंदूक चलाने आदि के ज्ञान का परीक्षण किया गया था।

"सी"सर्टिफिकेट प्राप्त करने पर कैडेट्स को अनेक लाभ जिसमें फौज में स्पेशल एनसीसी स्कीम के तहत भर्ती, शासकीय नौकरी में अतिरिक्त अंक और वरीयता आदि मिलते है।

 

#NCC

Source : Agency

पाठको की राय