आर्यन को बैल से पहले ही NCB ने भेजा जेल
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की किस्मत का फैसला आज मुंबई के मजिस्ट्रेट कर रहे हैं. क्रूज पार्टी में ड्रग्स के मामले को लेकर फंसे आर्यन खान की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही हैं. कोर्ट में आर्यन खान समेत 8 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई चल रही है. इस बीच एनसीबी द्वारा आर्यन समेत सभी आरोपियों को ऑर्थर रोड जेल ले जाया गया है.
जेल में पहुंचते ही आर्यन खान के साथ क्या हुआ
आर्यन खान अन्य 8 आरोपियों के साथ जेल पहुंच चुके हैं. पुरुष कैदियों को आर्थर रोड जेल और महिला कैदियों को बायकुला जेल में भेजा गया है. जेल पहुंचकर आर्यन परेशान हुए थे, क्योंकि आर्थर रोड जेल में कई खूंखार कैदी हैं. अगर आर्यन खान को जमानत नहीं मिलती तो आर्यन समेत उनके पूरे परिवार के लिए दिक्कत हो जाएगी.
सतीश मानशिंदे ने कोर्ट में दी दलील
आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे स्टार किड की जमानत के लिए कोर्ट में बहस कर रहे हैं. सतीश मानशिंदे का कहना है कि आर्यन खान पर आरोप है, लेकिन उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला है. एनसीबी ने 5 दिन आर्यन को कस्टडी में रखा लेकिन उनके खिलाफ कुछ नहीं निकाल पाई. उन्होंने कहा कि आर्यन इज्जतदार परिवार से आते हैं. उनका अन्य आरोपियों से कोई नाता नहीं है. ऐसे में उन्हें जेल नहीं होनी चाहिए.
शाहरुख के घर के सामने से हटाए गए पोस्टर
शाहरुख खान के बंगले मन्नत के सामने उनके फैंस ने कई पोस्टर लगाए थे. यह पोस्टर आर्यन खान को लेकर शाहरुख और उनके परिवार के सपोर्ट में फैंस ने लगाए थे. इसके जरिए फैंस ने सुपरस्टार को आश्वासन दिया था कि सबकुछ ठीक हो जाएगा. अब शाहरुख की टीम पोस्टर्स को घर के सामने से हटाने का काम कर रही है.
जेल ले जाए गए आर्यन
कोर्ट में आर्यन खान की जमानत के केस की सुनवाई चल रही है. आर्यन खान और बाकी 8 आरोपी अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं, इसलिए उन्हें एनसीबी द्वारा जेल ले जाया गया है.
आर्यन खान
आर्थर रोड जेल मुंबई
सुनवाई हुई शुरू
आर्यन खान की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. एनसीबी ने जमानत याचिका का जवाब दाखिल कर दी है.
नूपुर की जमानत याचिका हुई दायर
आरोपी नूपुर की जमानत की याचिका उसके वकील ने सेशन कोर्ट में दायर कर दी है. एनसीबी ने नूपुर को ड्रग केस में गिरफ्तार किया था.
बेल ना मिलने पर जेल जाएंगे आर्यन
खबर है कि एनसीबी के अधिकारी कोर्ट के आर्डर का इंतजार करेंगे. अगर आर्यन खान और अन्य 8 आरोपियों की जमानत की याचिका खारिज हुई तो उन्हें आर्थर रोड जेल ले जाया जाएगा. वहीं महिलाओं को बायकुला जेल लेकर जाएंगे. सभी आरोपियों का कोरोना टेस्ट हो गया है और निगेटिव आया है. एनसीबी से विदेशी शख्स को बाहर ले जाया गया है.
आर्यन को लेकर सोमी अली का ट्वीट
आर्यन खान को लेकर फिल्मी दुनिया के सेलेब्स लगातार बात कर रहे हैं. अब एक्ट्रेस सोमी अली ने आर्यन खान को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर आर्यन का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कौन सा बच्चा है जिसने ड्रग्स के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं किया. इस बच्चे को घर जाने दो. ड्रग्स और वैश्यावृति कभी खत्म नहीं होने वाले, इसलिए उन्हें अपराध के रूप में मानना बंद करें. यह एक बच्चे के बच्चे होने का सीन है. कोई भी यहां संत नहीं है.'
रवीना टंडन ने किया ट्वीट
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने आर्यन खान को लेकर ट्वीट किया है. रवीना टंडन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आर्यन खान के साथ शर्मिंदा करने वाली राजनीति खेली जा रही है. उन्होंने लिखा, 'शर्मिंदगी से भरी राजनीति खेली जा रही है...यह एक युवा लड़की की जिंदगी और भविष्य है जिससे लोग खिलवाड़ कर रहे हैं. दिल टूटने वाली बात है.'
11 बजे होगी आर्यन के केस की सुनवाई
गुरूवार को कोर्ट में पेशी के बाद आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने आर्यन खान की जमानत की अर्जी पर काम शुरू कर दिया था. आज इस जमानत की अर्जी पर सुनवाई होगी. आर्यन खान ने एनसीबी के दफ्तर में रात गुजारी है, क्योंकि जेल जाने के लिए उनका कोविड टेस्ट नहीं हुआ था और समय भी निकल चुका था.Live TV

पाठको की राय