Wednesday, October 21st, 2026

नजमुल हसन आम चुनाव में जीत के बाद खेल मंत्री बनाए जाने के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष पद छोड़ देंगे, मंत्री पद पर देंगे ध्यान

ढाका
नजमुल हसन आम चुनाव में जीत के बाद खेल मंत्री बनाए जाने के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का अध्यक्ष पद छोड़ देंगे। नजमुल 2012 से बीसीबी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने 7 जनवरी को हुए चुनाव में किशोरगंज-6 से जीत दर्ज की थी और इसके चार दिन बाद उन्हें युवा एवं खेल मंत्री पद सौंपा गया। इसके बाद उनके वर्तमान पद से हटने की संभावना है।

नजमुल ने कहा,''मैं दोनों पदों पर बने रह सकता हूं। मंत्री पद हासिल करने और बीसीबी के पद से हटने के बीच कोई संबंध नहीं है क्योंकि पहले भी कई मंत्री इस तरह की भूमिकाएं निभा रहे थे। दूसरे देशों में भी ऐसा होता है और यह कोई मुद्दा नहीं है।''

उन्होंने कहा,'' लेकिन अच्छा होगा अगर ऐसा नहीं होगा क्योंकि ऐसे में कहा जा सकता है कि मैं क्रिकेट को प्राथमिकता दे रहा हूं। खेल मंत्री होने के कारण मैं प्रत्येक खेल को प्राथमिकता में रखना चाहता हूं।'' बीसीबी के चुनाव अक्टूबर 2025 में होने हैं और नजमुल के पद छोड़ने की स्थिति में संचालन संस्था का कोई सदस्य यह पद संभाल सकता है।

 

 

#नजमुल हसन

Source : Agency

पाठको की राय