Tuesday, October 20th, 2026

नयनतारा ने तलाक की खबरों के बीच शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

मुंबई

साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा को लेकर बड़ी खबर आई है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अजीब पोस्ट किया है जो उनके फैंस को समझ नहीं आ रहा है। हाल ही में खबरें है कि नयनतारा और उनके पति निर्माता विग्नेश शिवन दोनों तलाक लेने वाले हैं। अब इन खबरों के बीच एक्ट्रेस ने एक अजीब सा ना समझने वाला पोस्ट शेयर किया है। बता दें, नयनतारा और विग्नेश साउथ के पावर कपल कहे जाते हैं दोनों के 2 छोटे बच्चे हैं और 2 साल पहले ही कपल की शादी हुई थी, अब अलग होने की खबरों के बीच एक्ट्रेस के इस इमोशनल पोस्ट से फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

नयनतारा ने रहस्यमयी पोस्ट शेयर की इसमें उन्होंने लिखा, आई एएम लॉस्ट मैं खो गई हूं। इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस के फैंस के बीच खलबली मच गई है। अब दोनों कपल के बीच सब ठीक है या नहीं ये अभी साफ नहीं हुआ है पर तलाक के खबरों से दोनों के फैंस काफी उदास हैं पर बता दें, अभी तलाक की खबरों की पुष्टि न नयनतारा ने की है और न ही उनके पति विग्नेश ने की है। कुछ दिनों पहले ये भी खबर सामने आई थी कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है, लेकिन बाद में ये खबर झूठी पाई गई। दोनों एक दूसरे को आज भी फॉलो करते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय