Saturday, October 24th, 2026

नक्सलियों के टेक्निकल टीम का प्रमुख हेमला सोमलु उर्फ रवि उर्फ वसंत की हुई मौत

सुकमा

नक्सलियों के पीएलजीए की बटालियन नम्बर एक का सदस्य हेमला सोमलु उर्फ  रवि उर्फ  वसंत बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली निवासी की 3 मई को लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई।

नक्सलियों की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो प्रवक्ता समता ने प्रेस वक्तव्य जारी कर खुलासा करते हुए बताया कि हेमला सोमलु नक्सलियों की बटालियन नम्बर एक का प्रमुख हिड़मा के टेक्निकल टीम का प्रमुख था। सोमलू नक्सलियों की बटालियन में लांचर एवं लांचर सेल बनाने का एक्सपर्ट था। नक्सलियों के हथियार कारखाना का प्रभारी था वसन्त,संगठन में 26 साल रहने के दौरान इसने सैकड़ो हथियार,गोलाबारूद और बम बनाकर इसने पीएलजीए को मजबूत किया था। नक्सली कमांडर बसन्त उर्फ सोमलू उर्फ रवि ताड़मेटला, उर्पलमेटा, तोंगगुड़ा और भट्टिगुड़ा जैसे बड़े हमलों में शामिल था। बसन्त की मौत को नकालियो ने सबसे बड़ा नुकसान होना स्वीकार किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय