Wednesday, October 21st, 2026

नक्सलियों ने हितामेटा के पूर्व सरपंच की चाकू मारकर हत्या कर दी

दंतेवाड़ा

जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम हितामेटा के पूर्व सरपंच रामधर आलमी 50 वर्ष की नक्सलियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पूर्व सरपंच पारिवारिक कार्य से ग्राम मुरुमवाडा गए हुए थे, जहां नक्सलियों ने शनिवार रात को रामधर की हत्या कर शव को फेंक दिया था, ग्रामीणों ने रविवार की सुबह शव देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने इस हत्या की जवाबदारी ली है। नक्सलियों ने घटना स्थल पर एक पर्चा भी फेंका है, जिस पर पूर्व सरपंच पर 2017 से पुलिस की आत्मसमर्पण योजना में सहयोग करने, गोपनीय सैनिक का काम करने, बोधघाट परियोजना में पैसा खाने का आरोप लगाया गया है। नक्सलियों ने लिखा है, कि तीन बार समझाइश के बाद भी पूर्व सरपंच जनविरोधी कार्य कर रहा था, इसलिए इसे मौत की सजा दिया जा रहा है। दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में स्थानिय जनप्रतिनिधियों की नक्सली हत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते पांच दिनों में नक्सलियों ने तीन जनप्रतिनिधियों की हत्या कर दी है। ताजा मामला दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम हितामेटा के पूर्व सरपंच की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। इससे पहले नक्सलियों बीजापुर और नारायणपुर में भी भाजपा के स्थानीय नेताओं को मौत के घाट उतार दिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय