Saturday, October 24th, 2026

नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे 2 टिप्पर वाहनों को किया आग के हवाले

सुकमा

जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र अंर्तगत इत्तापारा में नक्सलियों ने सोमवार सुबह निर्माण कार्य में लगे 2 टिप्पर वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही डीआरजी की टीम मौके पर पहुंचकर वहां कार्यरत तीन मजदूरों को सुरक्षित थाना फूलबगड़ी लाया।

पुलिस को बगैर सूचना के बिना सुरक्षा के कार्य करने का फायदा उठाकर नक्सलियों ने आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। लगातार हो रही नक्सली वारदातों से नक्सल प्रभावित इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

 

Source : Agency

पाठको की राय