Sunday, October 25th, 2026

गरियाबंद में नक्सलियों का उत्पात,बीजापुर में इनामी नक्सली दंपत्ति का आत्मसमर्पण

गरियाबंद-बीजापुर
दो अलग-अलग नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एक ओर जहां नक्सलियों ने पशु प्रजनन केन्द्र को फूंक दिया तो तो दूसरी ओर  इनामी नक्सली दंपत्ति ने पुलिस के सामने आत्मसर्पण कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपनी इच्छा जताई।

गरियाबंद जिले में नक्सलियों का आतंक अब पहले की तुलना मेंं बढ़ते जा रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने का अवसर तलाशते रहते हैं। नक्सलियों ने वन विभाग द्वारा संचालित वन भैंसा प्रजनन केंद्र में आग लगा दी। इस अग्रिकांड से वन विभाग के भवन को काफी नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस सर्चिंग पार्टी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हे। वहीं नक्सलियों ने घटना स्थल पर बैनर पोस्टर भी लगाया है। वन विभाग के अफसरों ने इस घटना की पुष्टि की है।

वहीं दूसरी राहत की खबर यह कही जा सकती है कि सोमवार को सीआरपीएफ डीआईजी कोमल सिंह और पुलिस कप्तान कमलोचन कश्यप के समक्ष माओवादियों के सीसी प्रोटेक्शन ग्रुप कमांडर ने अपनी पत्नी के साथ आत्मसमर्पण किया। इन दोनों पर 8-8 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। समर्पण करने वाले दोनों नक्सली नक्सली कमांडर जम्पन्न के साथ काम कर चुके हैं और अनेक छोटी बड़ी नक्सली वारदातों में को अंजाम देने में शामिल रहे हैं।

 

#Naxalites

Source : Agency

पाठको की राय