Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री के नारायणपुर प्रवास से पहले ओरछा मुख्य मार्ग में नक्सलियों ने लगाये बैनर-पोस्टर

नारायणपुर
ओरछा के रेंगलबेड़ा ओरछा गेट के पास दर्जनों बैनर-पोस्टर नक्सलियों के नेलनार एरिया कमेटी ने लगाये हैं। मुख्यमंत्री भूपेश के नारायणपुर प्रवास से पहले नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर में मुख्यमंत्री के नाम का उल्लेख कर मुख्य मार्ग में बैनर-पोस्टर लगाये जाने से यहां की सुरक्षा व्यवस्था को सुरक्षा कर्मियों द्वारा पुख्ता किये जाने के लिए इलाके की सर्चिंग  बढ़ा दी गई है। नारायणपुर एएसपी नीरज चंद्राकर ने नक्सलियों के बैनर पोस्टर लगाने की पुष्टि करते हुए कहा कि इलाके की सर्चिंग जारी है।

 

#Narayanpur

Source : Agency

पाठको की राय