छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने लगाया 10 किलो का आईईडी, जवानों ने निष्क्रिय कर मंसूबों पर फेरा पानी
बीजापुर.
बीजापुर में कुटरू डीआरजी और बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा डी-माइनिंग के दौरान कुटरू बेदरे मार्ग पर अम्बेली नाला के आगे पाइप वाले पुल पर नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया 10 किलो का आईईडी बरामद किया गया है। आईईडी को बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा सतर्कता पूर्वक मौके पर निष्क्रिय कर दिया।
पुलिस के मुताबिक आईईडी कमांड स्विच सिस्टम से लगाया गया था। सुरक्षाबलों की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ी घटना टल गई।
#Chhattisgarh-Bijapur#IED neutralizing
Source : Agency

पाठको की राय