बीजापुर में नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, 25-25 किलो के दो IED निष्क्रिय, पांच किलो का प्रेसर बम भी बरामद
बीजापुर.
सीआरपीएफ 168 बटालियन एवं थाना आवापल्ली बीडीएस टीम के जवानों ने शुक्रवार को संयुक्त रुप से आवापल्ली- बासागुड़ा सड़क मार्ग पर डी माइनिंग ड्यूटी के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान जवानों ने कैम्प मुरदण्डा से बासागुड़ा सड़क पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 25-25 किलो के दो आईडी बम बरामद किया। माओवादियों ने सडक में फ़ॉक्सहोल बना कर प्लांट किया था।
बीजापुर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि माओवादियों द्वारा बड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी कमांड स्वीच सिस्टम से लगाये थे। केरिपु 168 वाहिनी एवं थाना आवापल्ली की बीडीएस टीम द्वारा आईईडी मौके पर निष्क्रिय किया गया । इसके अलावा थाना पामेड़ क्षेत्र के तहत चिंतावगु नदी और धरमाराम गांव के मध्य से पांच किलो का प्रेशर आईईडी कोबरा 204 और केरिपु 151 की टीम द्वारा बरामद किया गया है जिसे कोबरा 204 की बीड़ीएस टीम के द्वारा मौके पर निष्क्रिय कर दिया गया है।
#Two IEDs of 25 kg each planted by Naxalites

पाठको की राय