Wednesday, October 21st, 2026

सब इंजीनियर को नक्सलियों ने छोड़ा

बीजापुर
सड़क निर्माण का काम करा रहे पीएमजीएसवाई के सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को नक्सलियो ने शुक्रवार को पकड़ लिया था। सब इंजीनियर को छोड?े के लिए पत्नी अर्पिता अपने बेटे के साथ दंतेवाड़ा के विधायक के साथ अन्य पुलिस के अधिकारियों से गुहार लगा रही थी। इस बीच मीडिया कर्मी भी सब इंजीनियर को छुड़ाने के लिए मनकेली गांव तक गए थे और आज जनअदालत लगने के बाद नक्सलियों ने मीडिया कर्मियों के समक्ष सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को छोड़ दिया।

नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को नक्सलियों ने 7 दिन के बाद रिहा कर दिया गया है। बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों ने बुधवार को जन अदालत लगाई जिसमें ग्रामीणों और कुछ आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे, उनकी मौजूदगी में सब इंजीनियर को रिहा किया गया। रिहाई के दौरान सब इंजीनियर की पत्नी अर्पिता भी मौजूद थी। फिलहाल सब इंजीनियर कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।

उल्लेखनीय हैं कि 11 नवंबर को नक्सलियों ने सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा और प्यून लक्ष्मण प्रतागिरी का अपहरण कर लिया था, लेकिन 12 नवंबर को नक्सलियों ने प्यून लक्ष्मण प्रतागिरी को रिहा कर दिया था।

 

#Naxalites

Source : Agency

पाठको की राय