Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, मुखबिरी के शक में फेंके पर्चे

बीजापुर.

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जैगुर निवासी ग्रामीण पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना है। इस वारदात को नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने दिया है।

बता दें कि नक्सलियों के द्वारा जारी अपने पर्चे में बताया कि 2021 से मंडावी सीतु मुखबिरी का काम कर रहा था, जिसे देखते हुए उसे जन अदालत में जान से मारने का फरमान जारी किया गया था, इसके अलावा नक्सलियों के द्वारा ऑपरेशन कगार को हराने की बात भी कही है। फर्जी मुठभेड़ को बंद करने की बात कही है, भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम जैगुर निवासी था मृतक। 26 अगस्त को सीतु को मौत की सजा दी गई है।

 

#Chhattisgarh-Bijapur#Naxalites killed

Source : Agency

पाठको की राय