Friday, October 23rd, 2026

नक्सलियों ने प्रेस वक्तव्य जारी कर 26 मई को बंद का किया आह्वान

बीजापुर
नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने प्रेस वक्तव्य जारी कर 26 मई को बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों द्वारा जारी पर्चे में कहा गया है कि जनवरी 2024 से फासीवादी 'आपरेशन कगार' नाम पर हो रहे हत्याकांड एवं नरसंहारों के खिलाफ दक्षिण सब जोनल ब्यूरो में मई 26 मई को बंद को सफल बनाएं। झूठी मुठभेड़ों, निर्दोष लोगों को जेलों में ठूंसने व झूठे सरेंडरों के विरोध में जन आंदोलन व जनयुद्ध को तेज करने का आह्वान किया गया है। दक्षिण बस्तर के सब जोनल कमेटी के प्रवक्ता समता ने जारी पर्चे में कहा है कि फोर्स की कार्रवाई में उनके 62 लोग मारे गए हैं।

केंद्र एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता में आने के बाद अपने एजेंडे के अनुसार राज्य में अपनी कठपुतली आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथों में आदिवासियों की हत्याएं करवा रही है। बीजापुर जिले में पीडि?ा में झूठी मुठभेड़ में दस निदोर्षों को मारा गया है। इसके अलावा भी कई अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा गया है कि मुठभेड़ के नाम पर निदोर्षों को मारा गया है और बाद में उन्हें इनामी बताया गया है। इसके विरोध में 26 मई को बंद का आयोजन किये जाने का फरमान जारी किया गया है।

 

#Naxalites

Source : Agency

पाठको की राय