Friday, October 23rd, 2026

ग्रामीण के अपहरण व हत्या में शामिल नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर
जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना उसूर, केरिपु 196 और 229 का संयुक्त बल सर्चिंग पर ग्राम गलगम, नब्बी की ओर निकला था। अभियान के दौरान नब्बी से एक नक्सली कुंजाम हुर्रा कुंजाम हुर्रा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत 24 मई 2018 को गलगम शिविरपारा निवासी ग्रामीण के अपहरण एवं हत्या करने की घटना में शामिल था। इसके खिलाफ थाना उसूर में 1 स्थाई वारंट लंबित है। थाना उसूर में कार्रवाई के बाद न्यायालय दंतेवाड़ा पेश कर जेल भेज दिया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय