Tuesday, October 20th, 2026

नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक ग्रामीण घायल और एक लापता

नारायणपुर.

जिले के बड़े डोंगर थाना क्षेत्र के लोडिंग प्वाइंट पहाड़ी में शुक्रवार की सुबह नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी के चपेट में आने से एक ग्रामीण जहां गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं एक ग्रामीण के लापता होने की जानकारी मिली है। जिसके बाद पुलिस पार्टी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस को नौ बजे सूचना मिली की आमदई खदान के लोडिंग प्वाइंट में नक्सलियों के द्वारा प्रेशर बम को लगाया था।

आज सुबह गांव के कुछ लोग वहां से गुजरने के दौरान एक ग्रामीण का पैर आईईडी के ऊपर आ जाने से ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा घायल को पास के ही एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है, इसके अलावा एक ग्रामीण के लापता होने की जानकारी पुलिस को मिली है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस पार्टी को रवाना कर दिया गया है, वहीं लापता की तलाश करने के साथ ही घायल को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर लाए जाने की बात कही जा रही है।

 

#IED blast near mine

Source : Agency

पाठको की राय