Thursday, October 22nd, 2026

नक्सलियों ने नक्सली कमांडर डीवीसीएम राजेश की मौत का किया खंडन

सुकमा

नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर नक्सली कमांडर डीवीसीएम राजेश की गंभीर बीमारी से मौत की खबर का खंडन किया है। नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी के नक्सली कमांडर डीवीसीएम राजेश का गंभीर बीमारी के चलते मौत होने की काल्पनिक व झूठा प्रचार करने का आरोप पुलिस पर लगाते हुए इसका खंडन करते हुए बताया गया है कि राजेश डिविजनल कमेटी के सदस्य के रूप में आज भी कार्यरत हैं, वहीं नक्सलियों ने यह स्वीकार किया कि राजेश पिछले कुछ समय पहले बीमार चल रहे थे, पर इलाज के बाद राजेश के स्वस्थ होने की बात नक्सलियों ने कही है। उन्होने नक्सल संगठन में काम करने वाले नेता व कार्यकर्ता को सहीं इलाज नहीं मिल सके इसके लिए सरकारें कई तरह की चौतरफा दमन चलाने का आरोप लगाया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय