Thursday, October 22nd, 2026

नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर लगाकर नारायणपुर ओरछा मार्ग किया बंद

 नारायणपुर
 छत्तीसगढ़ के जिले नारायणपुर में नक्सलियों की गतिविधयां तेज हो गई हैं। पेड़ और पत्थर रखकर रास्तों को बंद कर दिया है। ओरछा और पिनगुंडा पुल के पास बैनर पोस्टर लगाए हैं। यह मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है।


बता दें कि एक बार फिर नारायणपुर ओरछा मुख्य मार्ग पर माओवादियों द्वारा पत्थर डाल और पेड़ काट कर मार्ग बंद कर दिया है।
 लगाए गए बैनर में उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ जनआंदोलन तेज करने की भी धमकी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक यह पोस्टर नेलनार एरिया कमेटी माओवादी की ओर से लगाई है।

 

#नक्सलियों

Source : Agency

पाठको की राय