Tuesday, October 20th, 2026

नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, दो ग्रामीणों की हुई मौत और एक घायल

नारायणपुर.

जिले के बड़े डोंगर थाना क्षेत्र के लोडिंग प्वाइंट पहाड़ी में शुक्रवार की सुबह नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी के चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई, वहीं एक ग्रामीण घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस को नौ बजे सूचना मिली की आमदई खदान के लोडिंग प्वाइंट में नक्सलियों के द्वारा प्रेशर बम को लगाया था!

आज सुबह गांव के कुछ लोग वहां से गुजरने के दौरान एक ग्रामीण का पैर आईईडी के ऊपर आ जाने से ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा घायल को पास के ही एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे ग्रामीण का शव भी बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा एक ग्रामीण के घायल होने की जानकारी पुलिस को मिली है।

 

#Naxalites carried out IED

Source : Agency

पाठको की राय